Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV डॉ. रवजोत सिंह द्वारा एनआरआई लोगों के साथ की गई बैठक की विदेशों में सराहना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर Pilot का सरकार पर तंज, कहा- यह पहले से ही तय था… | Parmarth TV कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV डॉलर के मुकाबले रुपया 95.94 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, जल्द ही हो सकता है ऐसा | Parmarth TV दिल होना चाहिए जवान, उम्र में क्या रखा है… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर तंज, कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में 19,693 रुपए कम हो गए हैं चांदी की दाम, सोने की कीमत में भी आई गिरावट | Parmarth TV Government Scheme: पेंशनधारी 30 मई तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन | Parmarth TV Donald Trump का दावा, कहा- होर्मुज खोलने में सहायता को तैयार है चीन | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित कई जिलों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित कई जिलों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आंधी-बारिश के कारण राजस्थान के कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। इससे तापमान में कमी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अब मौसम विभाग की ओर से नया अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रह सकता है। कई जिलों में अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग की ओर से शेखावाटी-हाड़ौती समेत कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर के साथ ही बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, कोटपुतली-बहरोड़, अलवर, डीग, खैरथल-तिजारा, करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, बारां, बूंदी, कोटा और सवाई माधोपुर में अचानक मौसम बदल सकता है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

फलौदी में 45.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान
दूसरी और प्रदेश के कई जिलों में लोगों लिए भीषण गर्मी परेशानी का कारण बनी हुई है। गुरुवार को फलौदी सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं विभाग ने जैसलमेर में 45.1, श्रीगंगानगर में 44.8, बीकानेर में 44.1, चित्तौड़गढ़ और जोधपुर में 44 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया है। 17 मई से तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News