इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात लेकर आई हैं। दिल्ली सरकार अब प्रदेश की महिलाओं के हर महीने 2500 रुपए देगी। प्रदेश सरकार अब दिल्ली महिला समृद्धि योजना का संचालन कर रही है।
जून के पहले हफ्ते से इसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत भी हो जाएगी। योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए अकाउंट में मिलेंगे। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के लिए पात्राएं तय की हैं।
महिला को 5 साल दिल्ली की निवासी होना जरूरी है। वहीं लाभ लेने वाली महिला के पास आधार कार्ड, आधार लिंक बैंक खाता भी होना चाहिए। इस योजना का लाभ 21 से 59 साल बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का मिलेगा। इस योजना को विशेष रूप से गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए महिलाओं के लिए ही बनाया है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







