Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

कंगाली का संकेत देते हैं ये डरावने सपने, समय रहते कर लें ये अचूक उपाय, वरना होगा भारी नुकसान

कंगाली का संकेत देते हैं ये डरावने सपने, समय रहते कर लें ये अचूक उपाय, वरना होगा भारी नुकसान

रात को आने वाले सपनों को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। मान्यता है कि कुछ सपने आने वाले शुभ समय का संकेत देते हैं, तो कुछ आर्थिक परेशान …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 15 May 2026 02:07:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 02:07:51 PM (IST)

कंगाली का संकेत देते हैं ये डरावने सपने। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. कंगाली का संकेत देते हैं ये डरावने सपने
  2. समय रहते कर लें ये अचूक उपाय
  3. सपने में घर टूटता हुआ देखना

धर्म डेस्क। रात को आने वाले सपनों को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन स्वप्न शास्त्र में हर सपने का एक विशेष अर्थ बताया गया है। मान्यता है कि कुछ सपने आने वाले शुभ समय का संकेत देते हैं, तो कुछ आर्थिक परेशानी, धन हानि और मानसिक तनाव का इशारा माने जाते हैं।

ऐसे सपनों को समझकर समय रहते सावधानी बरती जाए तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कौन-से सपने आर्थिक संकट का संकेत माने जाते हैं और उनसे बचने के उपाय क्या हैं।

सपने में घर टूटता हुआ देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सपने में अपना घर टूटता हुआ या दीवार गिरती हुई देखे तो इसे शुभ नहीं माना जाता। यह सपना आर्थिक अस्थिरता और बढ़ते खर्चों की ओर इशारा करता है। मान्यता है कि इससे धन हानि की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में मंगलवार और शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन कराना और घर में कपूर जलाना लाभकारी माना जाता है।

सपने में पैसे या पर्स खो जाना

यदि सपने में पैसे गुम हो जाएं या पर्स चोरी होता दिखाई दे तो यह फिजूलखर्ची और आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना आने वाले समय में पैसों से जुड़ी परेशानियों की ओर इशारा करता है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और लक्ष्मी मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।

सूखा पेड़ या उजड़ा हुआ बगीचा देखना

सपने में सूखा पेड़, मुरझाए पौधे या उजड़ा हुआ बगीचा देखना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता। यह सपना करियर में रुकावट, व्यापार में नुकसान और आर्थिक संकट का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने और प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।

सपने में काला सांप दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र में काले सांप को हर बार अशुभ नहीं माना गया है, लेकिन यदि सांप डराता हुआ नजर आए तो इसे शत्रु बाधा और धन हानि का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने आने पर भगवान शिव की पूजा और सोमवार को शिव मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।

सपने में खुद को रोते हुए देखना

अगर कोई व्यक्ति बार-बार सपने में खुद को रोता हुआ या दुखी देखता है, तो यह मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का संकेत माना जाता है। इससे बचने के लिए घर का वातावरण सकारात्मक रखने और जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने की सलाह दी जाती है।

नोट – यह लेख धार्मिक मान्यताओं और स्वप्न शास्त्र पर आधारित है। नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Trending News