इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी पांच देशों की यात्रा है। इसी के तहत अब वह नीदरलैंड पहुंच चुके हैं। वह नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटन के खास न्योते पर वहां पहुंचे हैं। पीएम मोदी का यहां पर शानदार तरीके से स्वागत हुआ है। इस दौरान भारतीय प्रवासियों ने कथक, गरबा और भोजपुरी गानों की शानदार परफॉर्मेंस दीं।
पीएम मोदी ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन हालातों पर चिंता जताते हुए बोल दिया कि आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि ये दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी।
पीएम मोदी ने इस दौरान हाल ही हुए पांच राज्यों के विधान चुनाव को लेकर भी बात की। उन्होंने यहां पर भारत में बढ़ते वोटिंग प्रतिशत और महिलाओं की बड़ी भागीदारी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनावों में 80 से 90 प्रतिशत तक मतदान हुआ। चुनावों में महिलाओं की भागीदारी भी बेहद ज्यादा रही।
आपको बात दें कि अमेरिका-ईरान विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। दुनिया के देशों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







