इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान के साथ वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका द्वार आज से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। खबरों के अनुसार, अमेरिका आज से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी लागू करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिका की ओर से भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से ईरान के बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोका जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि नाकेबंदी का मकसद ईरान की तेल बिक्री रोकना है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है और उसकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है। 158 जहाज तबाह किए जा चुके हैं। अमेरिका ओर से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी का ऐलान किए जाने के बाद वैश्विक तेल कीमतों में तेज उछाल आया है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 104 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 102 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है।
हालात के हिसाब से आगे का फैसला लेगा अमेरिका
खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में हुई वार्ता के विफल होने के बाद अमेरिका की ओर से फिर ईरान पर सैन्य हमले करने पर भी विचार किया जा रहा है। व्हाइट हाउस ने संकेत दे दिए हैं कि सभी विकल्प खुले हैं और हालात के हिसाब से आगे का फैसला लिया जाएगा। अगर अमेरिका और ईरान के बीच जारी सजफायर टूटता है तो ये दुनिया के देशों के लिए भी बड़ा झटका साबित होगा। अमेरिका-ईरान जंग के कारण दुनिया के देशों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







