Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

Canada: राजस्थानी समुदाय ने ब्रैम्पटन में धूमधाम से मनाया गणगौर समारोह | Parmarth TV

Canada: राजस्थानी समुदाय ने ब्रैम्पटन में धूमधाम से मनाया गणगौर समारोह | Parmarth TV

भारतीय समुदाय के लोगों ने भी बड़ी संख्या में की भागीदारी

वैंकूवर (मलकीत सिंह)। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में त्रिवेणी मंदिर में राणा कनाडा की ओर से गणगौर पर्व के अवसर पर एक रंगारंग समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। इस समारोह में राजस्थानी समुदाय के अलावा भारतीय समुदाय के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और विदेश में रहते हुए भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचय दिया।

Canada: राजस्थानी समुदाय ने ब्रैम्पटन में धूमधाम से मनाया गणगौर समारोह | Parmarth TV

राणा कनाडा के निदेशक रवि सिंह गोदारा ने बताया कि गणगौर राजस्थानी संस्कृति का एक प्राचीन और महत्वपूर्ण त्योहार है, जो होली के बाद शुरू होकर गणगौर तक मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है तथा पति-पत्नी के पवित्र संबंध, प्रेम और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में ब्रैम्पटन के अलावा नियाग्रा फॉल्स और सडबरी जैसी दूर-दराज की जगहों से भी राजस्थानी समुदाय के लोग विशेष रूप से शामिल हुए।

समारोह के दौरान गणगौर की पारंपरिक झांकी प्रस्तुत की गई और इसर-गौर की पूजा की गई। बच्चों के लिए श्लोक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें नन्हे प्रतिभागियों ने संस्कृत के भजन-श्लोक प्रस्तुत कर अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने का परिचय दिया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रियंका, रिद्धि अग्रवाल और रेखा को विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन और उत्साहपूर्ण बना दिया। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। संस्था के आयोजकों ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समुदाय की पहचान को बनाए रखने, आपसी संबंधों को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 

 

Trending News