इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान को धमकी दे डाली है। ट्रंप ने अब बोल ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए सीजफायर पर सहमत होने के लिए सिर्फ तीन दिन हैं, नहीं तो उसकी तेल पाइपलाइन में ब्लास्ट हो जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में ईरान को ये चेतावनी दी है। उन्होंने अब बोल दिया कि अगर ईरान तेल का निर्यात नहीं कर पाता, तो पाइपलाइन में दबाव बढ़ेगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तेल को जहाजों या स्टोरेज टैंकों में भेजने का रास्ता बंद है और उस पर नाकेबंदी लगी हुई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जब तेल का बहाव अचानक रोकना पड़ता है, तो पाइपलाइन के अंदर दबाव बनता है और तकनीकी व प्राकृतिक कारणों से वह फट सकती है। दूसरी ओर ईरान भी समझौते को लेकर सख्त रुख है। ईरान ने न्यूक्लियर कार्यक्रम कोई समझौता नहीं किए जाने का ऐलान कर दिया है। अब आगामी समय ही बताएगा कि ईरान सीजफायर पर कब सहमत होता है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







