इंटरनेट डेस्क। सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी सेना द्वारा होर्मुज स्ट्रेट के पास बारूदी सुरंग बिछा रही बोट्स और बंदर अब्बास पोर्ट के पास सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किए जाने के बाद ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने बड़ा दावा किया है।
खबरों के अनुसार, आईआरजीसी ने अब दावा किया है कि उसने अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। उसने बताया कि ये ड्रोन ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस आया था। ईरान ने इसके साथ ही अमेरिका को चेतावनी दे डाली कि अगर अमेरिका संघर्षविराम का उल्लंघन करता है, तो उसे जवाब देने का पूरा अधिकार है।
आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच सीजफायर वार्ता जारी है। हालांकि अभी तक दोनों ही देशों के बीच समझौत को लेकर आधिकारिक सहमित नहीं बनी है। दुनिया के देशों की इस समझौते पर नजर बनी हुई है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







