Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Bikaner: गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण, पाक को लेकर बोल दी ये बात | Parmarth TV

Bikaner:  गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण, पाक को लेकर बोल दी ये बात | Parmarth TV

जयपुर। गृहमंत्री अमित शाह ने आज बीकानेर में सांचू पोस्ट पर सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया गया। अमित शाह ने बीकानेर में भारत-पाक सीमा पर स्थित ऐतिहासिक सांचू पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान भारतीय जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पाकिस्तानियों को अतीत में पीठ दिखाकर भागना पड़ा था और सीमा पार के हर खतरे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। वह ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पर डेढ़ घंटे रुके। उन्होंने सीमा पर ही नाश्ता किया।


सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ इंडिया की सांचू पोस्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ आयोजित प्रहरी सम्मेलन में सहभागिता कर, राष्ट्र की सुरक्षा में दिन-रात समर्पित हमारे वीर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने बताया कि गृह मंत्री द्वारा सीमा चौकियों पर नवनिर्मित महिला बैरकों का ई-लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सीमा सुरक्षा में मातृशक्ति की बढ़ती भागीदारी ‘नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति’ के संकल्प को साकार कर रही है। साथ ही, प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


जवानों का अदम्य साहस ही भारत की सुरक्षा, सम्मान एवं अखंडता की सबसे बड़ी शक्ति है: भजनलाल

सीएम भजनलाल ने कहा कि राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों का अदम्य साहस ही भारत की सुरक्षा, सम्मान एवं अखंडता की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान केंद्रीय विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित बीएसएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News