Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

Rajasthan: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जूली ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन के कारण… | Parmarth TV

Rajasthan: स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जूली ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन के कारण… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने अब इस संबंध में एक खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता जूली ने इस संबध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं की जो तस्वीर सामने आ रही है, वह बेहद चिंताजनक है। ‘राइट टू हेल्थ’ (आरटीएच) देने वाले हमारे प्रदेश में पिछले 170 दिनों से 600 ‘जननी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस गाड़ियों के पहिए थमे हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी न होने के कारण रोजाना करीब 1700 गर्भवती महिलाएं और नवजात शिशु भगवान भरोसे हैं।

सरकार के अन्य विभागों की जमीनी स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है

जूली ने इस संबंध में आगे कहा कि यह स्थिति दिखाती है कि वर्तमान सरकार के कुप्रबंधन के कारण राज्य की वित्तीय और प्रशासनिक हालत किस कदर बिगड़ चुकी है। जब चिकित्सा जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र और आपातकालीन सुविधाओं का यह हाल है, तो सरकार के अन्य विभागों की जमीनी स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

आम जनता के जीवन को संकट में डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ये भी बोल दिया कि अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं के बजट को अटकाकर आम जनता के जीवन को संकट में डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री जी और स्वास्थ्य मंत्री जी से मेरा आग्रह है कि वे इस ढुलमुल रवैये को छोड़ें, कागजी ‘विचार’ करने के बजाय तुरंत समाधान निकालें और इन बंद पड़ी एम्बुलेंस सेवाओं को अविलंब शुरू करवाएं।

PC:  patrika

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News