Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV

Trump ने अब पूरी दुनिया पर लगा दिया 10% ग्लोबल टैरिफ, जजों को लेकर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV

Trump ने अब पूरी दुनिया पर लगा दिया 10% ग्लोबल टैरिफ, जजों को लेकर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV

Trump ने अब पूरी दुनिया पर लगा दिया 10% ग्लोबल टैरिफ, जजों को लेकर दिया बड़ा बयान | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के तीन घंटे के अंदर ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला कदम उठाकर अपने ही देश के शीर्ष कोर्ट को झटका दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया है।

उन्होंने शुक्रवार को इस संबंध में एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। यह टैरिफ 24 फरवरी को आधी रात से लागू हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपित ट्रंप के पहले के व्यापक टैरिफ कार्यक्रम को यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (आईईईपीए) राष्ट्रपति को ऐसे व्यापक आयात शुल्क लगाने का अधिकार नहीं देता और यह अधिकार कांग्रेस के पास है। उच्चतम न्यायालय ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है।

जजों पर लगाया विदेशी हितों का पक्ष लेने का आरोप
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद ट्रंप ने इसकी आलोचना करते हुए इसे बहुत निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोर्ट के कुछ जजों पर शर्म आ रही है। वे देश के लिए कलंक हैं, उनमें हमारे देश के लिए सही काम करने की हिम्मत नहीं है। ट्रंप ने अपने पहले के टैरिफ उपायों को अमेरिकी राजस्व बढ़ाने और शेयर बाजार को समर्थन देने वाला करार देते हुए अदालत पर विदेशी हितों का पक्ष लेने का आरोप लगाया है।

भारत को लेकर कही ये बात
उन्होंने इस दौरान पुष्टि की कि भारत सहित विभिन्न देशों के साथ हुए हालिया द्विपक्षीय समझौते और पारस्परिक टैरिफ समायोजन नई कानूनी व्यवस्था के तहत जारी रहेंगे।

PC:aajtak

Trending News