Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल | Parmarth TV महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस आसान प्रोसेस से कर लें नया मोबाइल नंबर अपडेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आमजन को नहीं मिली राहत, आज इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Rajasthan: अब डोटासरा और गहलोत के बीच शुरू हुई वर्चस्व की नई जंग! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बोल दी ये बात | Parmarth TV

US-Iran War: अमेरिका ने भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को बनाया निशाना, ईरान ने दे दी है ये चेतावनी | Parmarth TV

US-Iran War: अमेरिका ने भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को बनाया निशाना, ईरान ने दे दी है ये चेतावनी  | Parmarth TV

US-Iran War: अमेरिका ने भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को बनाया निशाना, ईरान ने दे दी है ये चेतावनी  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब विकराल रूप लेती जा रही है। अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका की ओर से शुक्रवार देर रात ईरान पर लगातार सातवीं रात सैन्य हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस बात की जानकारी दी है।

खबरों के अनुसार, कमांड ने बताया कि ईरान के निगरानी ठिकानों, सैन्य लॉजिस्टिक ढांचे, भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया। सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और मध्य ईरान के यज्द शहर पर हमले किए गए हैं।

दूसरी और ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने भी होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि टैंकरों ने उस मार्ग से गुजरने का प्रयास किया जहां समुद्र में माइंस बिछी थीं। इससे टकराने के बाद दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आईआरजीसी के दावों को झूठा बताया है।

ईरानी सांसद ने अमेरिका को दे डाली है ये धमकी
अमेरिकी ओर से लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए अब ईरानी सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने विरोधी देश को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने बोल दिया कि अगर अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो ईरान कुवैत और बहरीन में घुस जाएगा और वहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सेना को तबाह कर देगा। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई जंग का प्रभाव होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या पर भी पड़ा है, ये तीन हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार को स्ट्रेट से सिर्फ 8 जहाज गुजरे, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 15 थी।

PC: republicbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News