Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल | Parmarth TV महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस आसान प्रोसेस से कर लें नया मोबाइल नंबर अपडेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आमजन को नहीं मिली राहत, आज इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Rajasthan: अब डोटासरा और गहलोत के बीच शुरू हुई वर्चस्व की नई जंग! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बोल दी ये बात | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने किसानों को लेकर कर दिया है ये बड़ा ऐलान | Parmarth TV

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने किसानों को लेकर कर दिया है ये बड़ा ऐलान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। जल्द ही प्रदेशभर के किसानों को दिन में बिजली मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को डेगाना के तिलानेश गांव में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में किसानों, पशुपालकों एवं युवाओं के साथ संवाद के दौरान इस बात ऐलान किया है। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान हित में एक से बढ़कर एक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि में राज्य सरकार द्वारा भी 3 हजार रुपए अतिरिक्त जोड़कर किसानों को 9 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। वहीं, एमएसपी पर गेंहू खरीद में 150 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। इसी प्रकार ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण और फसल बीमा योजना द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों को बिजली बिलों और सोलर पंप सेट की स्थापना में अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

सीएम भजनलाल ने कहा कि 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली मिल रही है और जल्द ही प्रदेशभर के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। सीएम ने कहा कि किसान के लिए कृषि और पशुपालन जीवन के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा गोपालक क्रेडिट कार्ड ऋण योजना एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा जैसी योजनाओं के जरिए किसान और पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

निजी क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर सृजित किए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक सरकारी नौकरियों के साथ ही निजी क्षेत्र में रोजगार के लाखों अवसर सृजित किए जा रहे हैं। साथ ही, युवा नीति के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News