Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

इंतजारशास्त्र पर मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के जवाब केवल मुद्दे से भटकाने वाले हैं: Gehlot | Parmarth TV

इंतजारशास्त्र पर मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं के जवाब केवल मुद्दे से भटकाने वाले हैं: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंतजारशास्त्र के माध्यम से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री समेत अलग-अलग मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं के छपे जवाब का लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्हें जवाब को केवल मुद्दे से भटकाने वाला बताया है।

अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि इंतजारशास्त्र के माध्यम से हमने सवाल उठाए कि जनता के करोड़ों रुपए खर्च कर जो शानदार इमारतें बनाई गई हैं उन्हें भाजपा सरकार शुरू कर जनता को समर्पित क्यों नहीं कर रही है। आज समाचार पत्र में सात दिन में सात प्रोजेक्ट के बारे में उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री समेत अलग-अलग मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं के जवाब छपे हैं जो केवल मुद्दे से भटकाने वाले हैं।

अशोक गहलोत ने संबंध में आगे कहा कि यह बड़े अफसोस की बात है कि किसी नेता ने भी तथ्यात्मक जवाब देकर यह नहीं बताया कि ये प्रोजेक्ट कब जनता को समर्पित होंगे। इससे जनता में भयंकर आक्रोश है। इन सात पर ही भाजपा के लोग जवाब नहीं दे सके जबकि इंतजारशास्त्र के बाकी अध्याय तो अभी आने बाकी हैं। ये जवाब दिखाते हैं कि भाजपा सरकार का विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। ये केवल और केवल ध्रुवीकरण एवं असत्य की राजनीति करते हैं।

जयपुर का दिव्यांग विश्वविद्यालय 2 कमरों में सिमटा

इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा 'इंतज़ारशास्त्र' – चैप्टर 8, भाजपा सरकार का दिव्यांगों के हक पर प्रहार! क्या गांधी और बाबा आम्टे के नाम से इतनी चिढ़ है कि दिव्यांगों का भविष्य दांव पर लगा दिया? जयपुर का दिव्यांग विश्वविद्यालय 2 कमरों में सिमटा है और जोधपुर में काम ठप। राजनीतिक प्रतिशोध की ये कैसी आग, जिसमें प्रदेश का विशेष योग्यजन झुलस रहा है? सरकार जवाब दे!

PC:firstindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News