Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में आईवीआईजी इंजेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज एक्स पर एक खबर को पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस सरकार जाने के बाद से ही जोधपुर की चिकित्सा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।
इसी कड़ी में जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में आईवीआईजी इंजेक्शन में बड़ी हेराफेरी सामने आई है, जिसमें एक हजार से ज्यादा वायल का रिकॉर्ड ही नहीं मिल रहा। इनकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए से ऊपर है। जो महंगे इंजेक्शन गंभीर बीमारियों के मरीजों को निःशुल्क लगाए जाने थे, उनका हिसाब ही नहीं है। हैरानी की बात यह है कि कुछ कर्मचारियों के नाम से इंजेक्शन जारी दिखाए गए, जबकि कुछ तारीखों पर वे छुट्टी पर थे। कई कर्मचारी तो इंजेक्शन लेने से ही इनकार कर रहे हैं। यह किसी बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है।
कुछ समय पहले राजस्थान के मरीजों के लिए आए निःशुल्क कैंसर इंजेक्शन बाद में दिल्ली में कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए थे। राजस्थान में लगातार ऐसी घटनाओं का सामने आना चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्री को इसे गंभीरता से लेकर इस घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए, जिससे सच सामने आए और दोषियों पर कार्रवाई हो सके।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







