Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अब कांग्रेस की एकजुटता पर बार बार सवाल उठाने वालों को सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कांग्रेस एकजुट है। राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं है, देश में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस एकजुट है और अगर किसी को ये कन्फ्यूजन है तो हट जाना चाहिए, बार-बार ये क्वेश्चन करते हैं, लेकिन इसमें कोई दम नहीं है।
अशो गहलोत ने भाजपा में गुटबाजी को लेकर भी कहा कि हमने तो कभी आरोप लगाया नहीं,कभी उनके उनके फैसलों को लेकर कुछ कहा क्या ? हमने कहा क्या कि अभी चुनाव हुए राज्यसभा के, आपने राजेंद्र राठौड़ को टिकट क्यों नहीं दिया? मैंने कही क्या यह बात ? भाजपा के बारे में कहने की बातें बहुत हो सकती हैं। हम तो बोलते नहीं, लेकिन वो बोलते रहते हैं हमारे पार्टी के बारे में।
यह तो बर्खास्त करने लायक सरकार है
वहीं उन्होंने पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव का इंतजार बढ़ते जाने के सवाल जवाब दिया कि सबको मालूम है कि इतने घबराए हुए हैं कि चुनाव के अंदर साफ हो सकते हैं। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद में भी दुस्साहस देखिए कि ये उसके बाद भी चुनाव नहीं करवा रहे। केंद्र में सरकार इनकी है, इसलिए किसको कहें? वरना यह तो बर्खास्त करने लायक सरकार है। गवर्नर को रिपोर्ट देनी चाहिए राष्ट्रपति के पास में कि क्यों नहीं चुनाव करवा रहे हैं?
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







