Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सीएम भजनलाल ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- आपके कुशल नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं हुआ कीमतों में बदलाव, अब इस बात की है आशंका | Parmarth TV अब 25 हजार तक वेतन वाले कर्मचारियों का भी कटेगा पीएफ, Modi सरकार ने उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV जयपुर में चार सीटों पर मिली जीत के बाद Dotasra का बड़ा बयान, कहा- मोदी जी राजस्थान के निकाय चुनावों में आपके… | Parmarth TV देश में टर्म प्लान के क्षेत्र में हैं काफी अवसर: अमीश बैंकर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजारों में लिवाली के बीच बैंकिंग सेक्टर के दबाव से सेंसेक्स 22 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सऊदी-यमन में छिड़ा युद्ध, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर किए हमले, मक्का में पहली बार जारी हुआ इमरजेंसी अलर्ट | Parmarth TV भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं: PM Modi | Parmarth TV Petrol-Diesel पर केन्द्र सरकार का बड़ा फैसला, कर दी है 1 से 5 रुपए तक की कटौती | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  1036 रुपए सस्ता हुआ दस ग्राम सोना, इतनी घट गई है चांदी की कीमत | Parmarth TV

जनता ने नकार दिया तो भाजपा अब पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुट गई: Gehlot | Parmarth TV

जनता ने नकार दिया तो भाजपा अब पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुट गई: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब भाजपा पर पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुटने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि जनता ने नकार दिया तो भाजपा अब पुलिस के दम पर बैकडोर से चेयरमैन और सभापति बनाने में जुट गई है। झुंझुनूं के मंडावा में कांग्रेस और कांग्रेस समर्थक पार्षदों पर छापामारी, कापरेन में पीहर जा रही निर्दलीय महिला पार्षद को पुलिस से परेशान करवाना, नीमराना में महिला पार्षद के जेठ को जबरन उठवा लेना, यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं, पूरे प्रदेश में एक ही स्क्रिप्ट चल रही है।

पुलिस भेजकर नवनिर्वाचित पार्षदों को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है, ताकि जबरन भाजपा को समर्थन मिल जाए। यह सीधा-सीधा जनादेश पर डाका है, लोकतंत्र को भयतंत्र में बदलने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, भाजपा की सत्ता लोलुपता के लिए नहीं। पुलिस महानिदेशक को सुनिश्चित करना चाहिए कि पुलिस द्वारा लोकतंत्र की यह हत्या न हो।

यह सरकार की नीयत साफ बताती है, इन्हें सिर्फ चुनाव और कुर्सी से मतलब है
वहीं गहलोत ने पानी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि लगभग आधा राजस्थान अब सूख रहा है और भाजपा सरकार सो रही है। खेतों में लहलहाती फसलें अब जलने लगी हैं, बांधों का पानी दिन-ब-दिन घट रहा है जिससे जल आपूर्ति का अंतराल बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में पीने का पानी की कमी पड़ने वाली है, फिर भी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। अभी तक न कोई सूखाग्रस्त इलाकों का सर्वे हुआ है, न कोई राहत पैकेज देने की बात आई है। यह सरकार की नीयत साफ बताती है, इन्हें सिर्फ चुनाव और कुर्सी से मतलब है, किसान और आम जनता की चिंता से नहीं। आखिर कब भाजपा सरकार राजस्थान के किसानों और आम जनता की ओर ध्यान देगी?

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News