इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से दोनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 992 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे अब इस सोने की कीमत बढ़कर 1.52 लाख रुपए हो गई है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत में 2,418 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी की कीमत बढ़कर आज 2.29 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले कल सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। सोने के की कीमत 1,036 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए रह गई थी।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत में कल 179 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है। इस साल अब तक सोना 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







