Parmarth TV
जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 7 सितंबर 1977 को हुआ था। 49वें जन्मदिन से ठीक पहले कांग्रेस ने राजस्थान के इस दिग्गज नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया है।

सचिन पायलट के सामने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से ककहा कि एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि एआईसीसी महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







