इंटरनेट डेस्क। इन दिनों देश के प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के अध्यक्ष खरगे के निशाने पर हैं और पार्टी अध्यक्ष ने उनको लेकर बयान भी दिया है। बताया जा रहा हैं कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल बढ़ी हुई हैं। विपक्ष इस पर लगातार निशाना साध रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने किया पोस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मोदी जी दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसआरसीसी गए थे। यह देश के युवाओं से जुड़ने और शिक्षा व उनके भविष्य पर चर्चा करने का मौका था। लेकिन दुर्भाग्य से, युवाओं के सवालों का सामना करने के बजाय, भाषण एक बार फिर राजनीतिक अभियान में बदल गया। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में, सवालों को दबाने के लिए विपक्ष को हर साल एक नया नाम देना, ताकि उनकी अपनी नाकामियां छिपी रहें। नाराज फूफा, दिमागी नक्सल, अर्बन नक्सल, खान मार्केट गैंग, आंदोलन-जीवी, परजीवी। नाम बदलते रहते हैं, लेकिन मोदी सरकार की जन-विरोधी नीतियां नहीं बदलतीं।
क्या था पूर मामला
आपको बता दें कि पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में पीएम मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जानता हूं, सच की हुंकार के आगे झूठ की गूंज टिक नहीं सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन इस कैंपस के बाहर आपको एक नई दुनिया मिलेगी। आपको दो तरह के लोग मिलेंगे। एक तरह के वे लोग होते हैं जो समाज की ताकत को सकारात्मक रूप से देश की ताकत में बदलते हैं। दूसरी तरह के वे लोग होते हैं जो कोई भी काम शुरू होने पर नाराज़ फूफा बन जाते हैं।
pc- the hindu







