Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV इन वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, मिलेगा चालान! | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस बार इन किसानों को ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं: Bhajanlal | Parmarth TV

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं: Bhajanlal | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के सात साल पूरे होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 एवं 35A के विशेष प्रावधानों को समाप्त कर भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सुदृढ़ करने वाला ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ क्रियान्वयन और संकल्प ने इस निर्णय को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के राष्ट्रीय संकल्प को नई शक्ति प्रदान की।

आज 7 वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शांति, सुशासन और विकास की नई पहचान बन चुके हैं। बेहतर कानून-व्यवस्था, तेजी से विकसित होती आधारभूत अधोसंरचना, बढ़ती कनेक्टिविटी, रिकॉर्ड पर्यटन, निवेश के अनुकूल वातावरण तथा युवाओं और महिलाओं के लिए बढ़ते अवसर इस ऐतिहासिक परिवर्तन के सशक्त प्रमाण हैं।

राष्ट्रहित में लिया गया यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला बना रहेगा। इस ऐतिहासिक निर्णय की सातवीं वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

PC:X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News