Parmarth TV
जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद अब देशभर में भारतीय जनता पार्टी अब अलग-अलग तरीकों से जेन-जी को साधने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत सीएम भजनलाल सरकार भी युवाओं (नए मतदाता) के बीच अपनी छवि को यूथ-फ्रेंडली सरकार के रूप में पेश करने में लगी है।
सीएम भजनलाल की ओर से अब राजस्थान के हर युवा, जो 18 साल का हुआ है, उसे 18वें जन्मदिन के मौके पर व्यक्तिगत बधाई संदेश मिल रहा है। यह बधाई संदेश फोन या सोशल मीडिया के माध्यम से नहीं बल्कि ग्रीटिंग (हार्ड कॉपी) के रूप में सरकार की ओर से घर पर पहुंचाया जा रहा है।
सीएम भजनलाल शर्मा इस संदेश में बधाई के साथ-साथ युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और लोकतंत्र को मजूबत करने की अपील भी कर रहे हैं। इसके साथ भविष्य में व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा भी प्रकट कर रहे हैं।
आपको बता दे कि नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जेन-जी ने कई दिनों तक प्रदर्शन किया था। शिक्षा मंत्री धमेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से प्रदर्शन समाप्त हुआ था।
PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







