इंटरनेट डेस्क। बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। खबर ये है महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिली है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। जेल डीजीपी अलोक कुमार ने आज इस संबंध में जानकारी दी है। प्रज्वल पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है।
प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिलने के बाद सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है। वहीं एसपी को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। अब सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आपको पर बात दें कि 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल रेवन्ना 2021 से कई बार रेप करने के आरोप लगाए थे।
PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







