Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold and Silver Prices: एक ही दिन में 5,772 रुपए सस्ती हुई चांदी, ,196 रुपए गिर गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV LPG Cylinders: क्या आज कम हो गई हैं कीमतें? ये हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV Donald Trump ने अब ईरान को लेकर अपने अधिकारियों को दे दिया है ये आदेश, विवादित मैप कर दिया पोस्ट | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी है अलर्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 493 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से चेन्नई तक देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV राज्यसभा सांसद Satish Poonia को भाजपा ने अब दे दी है ये बड़ी जिम्मेदारी | Parmarth TV Ayushman Card: एक साल में आप कितनी बार करवा सकते हैं फ्री इलाज, जान लें | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई 1,920 रुपए की गिरावट, सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV जेन-जी को लेकर Kiren Rijiju का बड़ा बयान, अभिजीत दीपके को लेकर भी बोल दी ये बात | Parmarth TV

जो सरकार अपने ही गोदामों की खाद अन्नदाता तक नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा किस मुंह से करती है: Gehlot | Parmarth TV

जो सरकार अपने ही गोदामों की खाद अन्नदाता तक नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा किस मुंह से करती है: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोदामों में 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद भरी होने की खबर को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के कृषि विभाग की सबसे शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, गोदामों में 3 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद भरी पड़ी है और किसान घंटों लाइन में खड़े होकर भी खाली हाथ लौट रहे हैं। पहले कमजोर मानसून ने खरीफ की बुआई लक्ष्य से 14.88 लाख हेक्टेयर घटा दी, अब खाद न मिलने से बची-खुची फसलें भी चौपट होने की कगार पर हैं।

गहलोत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार स्टॉक पर्याप्त होने का दावा कर रहे हैं, फिर भी भरतपुर सहित कई जिलों में किसान कतारों में धक्के खा रहे हैं। यह लापरवाही नहीं, सुनियोजित लूट है, दुकानदार और सोसाइटियां जानबूझकर किल्लत दिखाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि 266 रुपए की यूरिया बोरी किसान तक 500 रुपए में पहुंचाई जा रही है, जबकि किसानों के हिस्से की खाद उद्योगों में भेजा जा रहा है।

अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए, पर वह सिर्फ दिखावा साबित हुआ

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि विभाग ने निगरानी के नाम पर अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए, पर वह सिर्फ दिखावा साबित हुआ। जो सरकार अपने ही गोदामों की खाद अन्नदाता तक नहीं पहुंचा सकती, वह किसान हितैषी होने का दावा किस मुंह से करती है?

PC: hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News