Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

नगर निकाय चुनावों में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह बौखला गई है: Dotasra | Parmarth TV

नगर निकाय चुनावों में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह बौखला गई है: Dotasra | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक बार फिर से नगर निकाय चुनावों में बोर्ड बनाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि नगर निकाय चुनावों में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। लोकतंत्र को कुचलने के लिए सत्ता का खुला दुरपयोग हो रहा है। डेगाना में भाजपा प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र में तथ्य छिपाने के खिलाफ कांग्रेस की आपत्तियों पर निष्पक्ष सुनवाई की मांग को लेकर जारी धरने पर लाठीचार्ज निंदनीय है। वहीं मांढ़ण में निर्वाचित पार्षदों को शपथ लेने से रोका जा रहा है, लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है। उधर खंडार में भाजपा पार्षद मानवेंद्र को भाजपा द्वारा जबरन ले जाने के खिलाफ उनका परिवार दो दिन से उनकी रिहाई की गुहार लगा रहा है। 

डोटासरा ने कहा कि एक के बाद एक ये घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस-प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।  भाजपा को जनादेश स्वीकार कर लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद करना चाहिए।

अजमेर में भाजपा की जनादेश लूटने की कोशिश हो गई नाकाम 
इससे पहले एक पोस्ट के माध्यम से डोटासरा ने कहा कि अजमेर में भाजपा की जनादेश लूटने की कोशिश नाकाम हो गई, ये भाजपाई षड्यंत्र को करारा जवाब है। मेयर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति लगाकर सत्ता हथियाने की कुचेष्टा की, लेकिन दस्तावेजों की जांच के बाद भाजपा की आपत्ति खारिज हो गई। जब जनता का जनादेश कांग्रेस के साथ हो तो भाजपा उसे राजनीतिक हथकंडों और आपत्तियों के जरिए नहीं रोक सकती। अजमेर की जनता अपना फैसला दे चुकी है, कांग्रेस प्रत्याशी और सभी पार्षद पूरी तरह मजबूत हैं, भाजपा कितने ही षड्यंत्र कर ले.. जनता की जीत निश्चित है।

PC:  newindianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News