Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

भगवान श्री कृष्ण ने क्यों तोड़ दी अपनी बांसुरी, राधा रानी से इस बात का गहरा संबंध…

भगवान श्री कृष्ण ने क्यों तोड़ दी अपनी बांसुरी, राधा रानी से इस बात का गहरा संबंध…

श्रीकृष्ण और राधा का प्रेम केवल दो हृदयों का नहीं बल्कि आत्मा और परमात्मा का अलौकिक मिलन माना जाता है। कान्हा को अपनी बांसुरी और राधा से सर्वाधिक प्रे…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:51:05 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:53:16 AM (IST)

भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के अलौकिक प्रेम का प्रतीक ‘बांसुरी’ की कथा। (AI जनरेटेड)

HighLights

  1. भगवान श्रीकृष्ण को जीवन में सबसे प्रिय दो ही चीजें थीं- राधा और उनकी बांसुरी
  2. मान्यता के अनुसार जब श्रीकृष्ण 8 वर्ष के थे, तभी दोनों ने प्रेम की अनुभूति की थी
  3. जब राधा रानी ने श्रीकृष्ण से अंतिम इच्छा के रूप में बांसुरी सुनने का आग्रह किया

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन परंपरा में जब भी निश्छल और परम प्रेम की बात होती है, तो भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का उदाहरण सर्वोपरि रखा जाता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से राधा-कृष्ण का प्रेम केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं, बल्कि जीवात्मा और परमात्मा का पावन मिलन माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण को संसार में दो चीजें सबसे अधिक प्रिय थीं- राधा रानी और उनकी बांसुरी। यह माना जाता है कि बांसुरी की मधुर तान ही वह माध्यम थी, जो राधा जी को श्री कृष्ण की ओर आकर्षित करती थी और दोनों को एक अदृश्य आध्यात्मिक सूत्र में बांधे रखती थी।

श्री कृष्ण और बांसुरी का अटूट संबंध

  • मान्यता है कि जब श्री कृष्ण मात्र 8 साल के थे, तब राधा-कृष्ण ने एक-दूसरे के प्रति इस अलौकिक प्रेम की अनुभूति की थी।
  • भले ही परिस्थितियों के कारण श्री कृष्ण और राधा रानी का सांसारिक विवाह न हो सका, लेकिन कन्हैया ने जीवन भर बांसुरी को अपने साथ रखा। यह बांसुरी उनके और राधा जी के अटूट प्रेम और स्मृतियों का प्रतीक थी।

क्यों तोड़ी थी श्री कृष्ण ने अपनी बांसुरी?

पौराणिक लोक कथाओं में श्री कृष्ण द्वारा अपनी बांसुरी तोड़े जाने के पीछे एक अत्यंत भावुक और अंतिम विदाई की कहानी बताई जाती है-

  • अंतिम मिलन: जीवन के अंतिम पड़ाव में जब राधा रानी ने अपने देह का त्याग करने का निर्णय लिया, तब वे श्री कृष्ण से मिलीं। राधा जी की अंतिम इच्छा श्री कृष्ण के मुख से वही बांसुरी की मधुर धुन सुनने की थी, जो वे बचपन में बजाया करते थे।
  • अंतिम धुन: श्री कृष्ण ने अपनी प्रिय राधा के लिए दिन-रात अत्यंत मधुर और विरह से भरी बांसुरी बजाई। बांसुरी की उसी दिव्य धुन को सुनते-सुनते राधा रानी ने अपना शरीर त्याग दिया और भगवान श्री कृष्ण में लीन हो गईं।
  • बांसुरी का परित्याग: राधा जी के गोलोक गमन (देह त्याग) के बाद श्री कृष्ण अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने माना कि जिस बांसुरी की धुन केवल राधा के प्रेम के लिए समर्पित थी, अब उसका कोई औचित्य नहीं रहा।
  • हमेशा के लिए विराम: गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्री कृष्ण ने अपनी प्रिय बांसुरी को तोड़कर झाड़ियों में फेंक दिया। उस दिन के बाद श्री कृष्ण ने अपने संपूर्ण जीवन में कभी भी बांसुरी नहीं बजाई।
  • (नोट: यह जानकारी पौराणिक आख्यानों, धार्मिक ग्रंथों और ब्रज की लोक मान्यताओं पर आधारित है।)

    यह भी पढ़ें- कान्हा से कितनी बड़ी थीं राधा रानी? जानिए क्यों जन्म के बाद महीने भर बंद रखीं आंखें, पहली बार किसे देखकर खोले नेत्र

    Trending News