इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। जानकारी के अनुसार सीएम विजय 28 सितंबर से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी देने वाली योजना शुरू करेंगे। ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ नाम की इस योजना के तहत 22 जून से सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चे भी लाभ के पात्र होंगे।
क्या हैं योजना का मकसद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज्य सरकार के मुताबिक इस योजना का मकसद सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा देना, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा मजबूत करना और नवजात के जन्म पर मामा की ओर से सोना देने की तमिल परंपरा को आगे बढ़ाना है।
किसे मिलेगा लाभ
योजना का लाभ उन नवजात बच्चों को मिलेगा, जिनकी माताएं तमिलनाडु की स्थायी निवासी हैं और जिनका पंजीकरण पीआईसीएमई में आरसीएच पहचान संख्या के साथ है। सरकार के अनुसार, हर अंगूठी पर अलग क्रमांक होगा और सेफ पैकिंग में दिया जाएगा। पहले चरण में 1.28 लाख अंगूठियां खरीदी जा चुकी हैं। 22 सितंबर से इनका वितरण 107 केंद्रों के जरिए शुरू किया जाएगा। आगे चलकर पात्र बच्चों को सरकारी अस्पताल से घर जाते समय अंगूठी दी जाएगी।
pc- zee news






