Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान होने के बाद आज कांग्रेस ने राजधानी जयपुर में प्रदेर्शन किया है।
कांग्रेस ने आज मूक-बधिर पोद्दार स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया। खबरों के अनुसार, राजधानी जयपुर में मूक-बधिर पोद्दार स्कूल की बदहाल व्यवस्था और शिक्षा विभाग की ओर से मीडिया कवरेज पर लगाई गई पाबंदी को लेकर कांग्रेस की ओर से ये प्रदर्शन किया गया।
आज सुबह नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायक और नेता त्रिमूर्ति सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल के नजदीक जमा हुए। इसके बाद जूली के नेतृत्व में अब पोद्दार स्कूल से विधानसभा तक पैदल मार्च शुरू किया गया।
हालांकि पुलिस की ओर से कांग्रेसी विधायक और नेताओं को ज्योतिनगर रोड पर विधानसभा के पास रोक दिया। कांग्रेस विधायक दल की ओर से इस दौरान शिक्षा व्यवस्था और मीडिया कवरेज पर पाबंदी के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया जाएगा। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







