Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब बीकानेर के रानी बाजार स्थित होटल को लेकर इसके मालिक और नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई को बीडीए द्वारा अचानक नोटिस दिए जाने पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने इस संबंध में देर रात एक्स के माध्यम से कहा कि पहले झुंझुनूं में होटल में घुसकर तलाशी, फिर नीमराना में पार्षद के परिजन को उठाना, कापरेन में पीहर जा रही महिला पार्षद को रोकना, और अब बीकानेर में सरकारी नोटिस का हथियार, हर जगह एक ही स्क्रिप्ट चल रही है। नगर निगम बोर्ड बनाने के लिए भाजपा किस हद तक गिर सकती है, इसका एक ताजा नमूना बीकानेर से सामने आया है।
अशोक गहलोत ने कहा कि बीकानेर के रानी बाजार स्थित होटल को लेकर इसके मालिक और नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षद मनोज विश्नोई को बीडीए ने अचानक नोटिस थमा दिया है और सिर्फ 2 दिन की मोहलत देकर कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन नहीं, प्रशासन के नाम पर चलाया जा रहा भाजपा का डर और दबाव तंत्र है। पार्षद मनोज विश्नोई ने साफ कह दिया है, "हम डरने वाले नहीं हैं", यही जवाब काफी है इस गुंडागर्दी का।
भजनलाल जी, बोर्ड जीतने के लिए कानून का इस्तेमाल हथियार की तरह मत कीजिए
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि भजनलाल जी, बोर्ड जीतने के लिए कानून का इस्तेमाल हथियार की तरह मत कीजिए। प्रशासनिक अधिकारियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन अपने दायरे से बाहर जाकर काम करने पर उनकी जवाबदेही तय की जाएगी।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







