Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मानसून की विदाई से पहले राजस्थान में फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। गुरुवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में शाम को तेल बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया। इससे लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। देश के कई राज्यों में अभी बारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई संभागों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल से गतिविधियों में कमी आने के साथ मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। 21 सितंबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। आगामी तीन-चार दिन की बारिश के बाद प्रदेश में मानसून के विदा होने का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।

राजस्थान में इस कारण बदला है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र और आसपास के अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य के ऊपर सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। इसी के  प्रभाव से गुरुवार को बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिली है। 

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News