Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold and Silver Prices: एक ही दिन में सोना हुआ 2,735 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा, चांदी के भी बढ़ गए दाम | Parmarth TV Iran ने अमेरिका को अब दे दी है ये चेतावनी, कहा- अगर दोबारा हमला किया तो जवाब सिर्फ… | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Atal Pension Yojana: ये लोग हर महीने 5000 रुपए की पेंशन लेने के लिए नहीं कर सकते हैं आवेदन | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! | Parmarth TV PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के गिरे दाम, आज देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक: Ashok Gehlot | Parmarth TV

नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक: Ashok Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलात ने नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आए फैसला पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात ही है। गहलोत ने इस फैसले को बेहद चिंताजनक बताया है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक है। 2015 में जमीन विवाद में 5 दलितों समेत 6 लोगों की निर्मम हत्या हुई थी, और अब एससी-एसटी विशेष अदालत ने सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। पीड़ित परिवारों का सवाल जायज है, अगर 40 आरोपी बरी हो गए तो इन 6 लोगों की हत्या आखिर किसने की?

दलित समाज के साथ हुए इस अन्याय में जवाबदेही तय होनी चाहिए
गहलोत ने कहा कि 11 साल की लंबी कानूनी लड़ाई, सीबीआई जांच और ट्रायल के बावजूद इंसाफ न मिलना जांच और अभियोजन की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है। भाजपा सरकार के शासन में 11 साल पहले ऐसी घटना होना और अब उन्हीं के शासन में प्रतिकूल फैसला आना दिखाता है कि भाजपा न्याय के पक्ष में नहीं है। दलित समाज के साथ हुए इस अन्याय में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

कांग्रेस हमेशा दलित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दलित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की प्रक्रिया मजबूती से आगे बढ़नी चाहिए, राज्य सरकार को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News