इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अभी तक 23 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है, जो अगले महीने जारी हो सकती है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 24वीं किस्त जारी होने से पहले अपना स्टेटस चेक कर ये जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
इस प्रकार से चेक कर लें अपना स्टेटस
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर किसान अपना स्टेटस देख सकते हैं।
सबसे पहले वेबसाइट ओपन करनी होगी।
इसमें आपको Know Your Status वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब Registration Number इसमें डालना होगा।
अब कैप्चा भरने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी करें
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले ओटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन करें
इसके बाद आपको स्क्रीन पर लैंड सीडिंग, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग का स्टेटस नजर आएगा। इससे आपको पता पड़ जाएगा कि किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







