Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV Bangladesh में भी ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाएगा तुर्किये, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ेगा खतरा | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने डीए आठ प्रतिशत बढ़ाया | Parmarth TV

भाजपा का लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश का खतरनाक चेहरा सामने आ रहा है: Dotasra | Parmarth TV

भाजपा का लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश का खतरनाक चेहरा सामने आ रहा है: Dotasra | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपाई सत्ता पर तानाशाही पर उतरने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में एक बार फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जोधपुर के भोपालगढ़ से लेकर श्रीगंगानगर के संगरिया तक कांग्रेस के पार्षदों को जबरन उठाने एवं फर्जी शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा द्वारा कहीं सत्ता का दबाव, कहीं पुलिस की धमकी, तो कहीं लाठी के दम पर लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश का खतरनाक चेहरा सामने आ रहा है। जिन्हें जनता ने वोट देकर चुना है, उन्हें पुलिस और मशीनरी के दम पर झुकाने की कोशिशें की जा रही हैं। भाजपाई सत्ता तानाशाही पर उतर आई है, सभी कांग्रेसजन डटे रहें और किसी भी सूरत में लोकतंत्र का अपहरण नहीं होने दें।

पूरे राजस्थान में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं
इससे पहले कल डोटासरा ने कहा था कि पूरे राजस्थान में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  जी, जब यही तानाशाही करनी थी, तो फिर चुनाव क्यों करवाए? सीधे भाजपा के लोगों को कुर्सियों पर बैठा देते। 

कांग्रेस विधायक ललित यादव से अमर्यादित व्यवहार किया गया
उन्होंने कहा कि बहरोड़ की नगर पालिका बर्डोद में शपथ लेने पहुंचे निर्वाचित पार्षदों से पुलिस-प्रशासन द्वारा हाथापाई की जा रही है, उन्हें धमकाने और जबरन उठाने का प्रयास किया गया एवं कांग्रेस विधायक ललित यादव से अमर्यादित व्यवहार किया गया। आखिर भाजपा सत्ता के लिए और कितना दमन करेगी?

PC:  X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News