Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV Sonia Gandhi को लगा बड़ा झटका, इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट के ऑर्डर को कर दिया रद्द | Parmarth TV PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV

पीएम मोदी के बालोतरा दौरे के लेकर सीएम Bhajanlal दे दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

पीएम मोदी के बालोतरा दौरे के लेकर सीएम Bhajanlal दे दिए हैं ये निर्देश | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रेल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे।  इसके लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी की प्रस्तावित बालोतरा यात्रा की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी के माध्यम से राजस्थान देश की ऊर्जा सुरक्षा का मजबूत स्तंभ बनेगा और साथ ही, इससे प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति भी मिलेगी।  उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ने कहा कि एचआरआरएल रिफाइनरी में पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ पॉलीप्रोपाइलीन, एलएलपीडीई (लीनियर लो डेंसिटी पॉलीइथिलीन), एचडीपीई (हाई डेंसिटी पॉलीइथिलीन), बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन का भी उत्पादन होगा। ये सभी उत्पाद परिवहन, फार्मा, पेंट, पैकेजिंग उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ऊर्जा की आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की आयात पर निर्भरता को कम करेगी। साथ ही, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी जनसभा को करेंगे संबोधित
सीएम भजनलाल शर्मा ने जानकारी दी कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी बालोतरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, वे रिफाइनरी से उत्पादित एलपीजी प्रोडक्ट्स के टेंकर्स को हरी झण्डी भी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि यातायात सुचारू रहने के साथ पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। साथ ही, उन्होंने रिफाइनरी परिसर में वृक्षारोपण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News