Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल निकले तीन युवकों सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल निकले तीन युवकों आम्बाराम, भानाराम एवं नरेश की जोधपुर के तेना में नशे में कैंपर चला रहे ड्राइवर द्वारा कुचले जाने से मृत्यु बेहद दुखद है।
यह जानकर और भी पीड़ा हुई कि तीनों मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे, मृतक आम्बाराम के पिता कुम्भाराम एवं भानाराम के पिता अनोपाराम स्वयं सिलिकोसिस पीड़ित हैं। अब इन परिवारों के भरण-पोषण की चिंता स्वाभाविक है, सरकार को तुरंत इनके लिए समुचित आर्थिक सहायता और व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
हर साल हजारों श्रद्धालु रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हैं, राज्य सरकार को इन पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने चाहिए ताकि ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं, ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







