Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bank Strike: देशभर में आज बैंकों की हड़ताल, अब चार दिन बाद ही खुलेंगे बैंक | Parmarth TV ड्रोन हमले के बाद Saudi Arabia का बड़ा कदम, बंद कर दी अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन | Parmarth TV BRICS Summit: गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, आज पीएम मोदी के साथ होगी बैठक | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है प्रमुख शहरों में ताजा रेट | Parmarth TV LPG e-KYC: घरेलू गैस कनेक्शन की ई केवासी के लिए बचे हैं आपके पास 2 दिन और, लास्ट डेट आ चुकी हैं पास | Parmarth TV BRICS Summit: ग्लोबल साउथ को अलग-अलग चुनौतियों से निपटने के लिए नियम तय करने वाला बनना होगा: PM Modi | Parmarth TV पेमेंट करने के लिए नहीं होगी क्यूआर कोड खोजने और ऐप खोलकर पिन डालने की जरूरत, आ गया है ये शानदार फीचर | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस सप्ताह चांदी की कीमत में आई 6,536 रुपए की गिरावट, सोना भी इतना हुआ सस्ता | Parmarth TV BRICS Summit: दस साल बार एक साथ नजर आएंगे मोदी, पुतिन और जिनपिंग | Parmarth TV BRICS Summit 2026: मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच हुई पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा | Parmarth TV

इस बार 12 दिन विराजेंगे भगवान गणेश, 14 को स्थापना और 25 सितंबर को होगा विसर्जन

इस बार 12 दिन विराजेंगे भगवान गणेश, 14 को स्थापना और 25 सितंबर को होगा विसर्जन

इस बार गणेशोत्सव सामान्य 10 दिनों के बजाय 12 दिनों तक मनाया जाएगा। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरों और पूजा पंडालों में भगवान श्रीगणेश की स्थापन…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 07:19:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 07:23:21 PM (IST)

नगर में गणेश जी की मूर्ति से सजा बाजार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. गणेशोत्सव सामान्य 10 दिनों के बजाय 12 दिनों तक मनाया जाएगा
  2. घरों और पूजा पंडालों में भगवान श्रीगणेश की स्थापना होगी
  3. 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इस बार गणेशोत्सव सामान्य 10 दिनों के बजाय 12 दिनों तक मनाया जाएगा। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरों और पूजा पंडालों में भगवान श्रीगणेश की स्थापना होगी, जबकि 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

इससे पहले वर्ष 2017 में भी 25 अगस्त से 5 सितंबर के बीच स्थापना से विसर्जन तक 12 दिन का उत्सव था। वहीं, सोमवार के दिन अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखेंगी। इस मौके पर भगवान शिवजी के प्रिय दिन सोमवार को चित्रा नक्षत्र, ब्रह्म योग और तुला राशि में चंद्रमा रहेंगे, जिससे पर्व की महत्ता और ज्यादा बढ़ जाएगी।

लंबे समय बाद हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन मनाई जाएगी

गणेशोत्सव 10 की बजाय 12 दिवसीय हो जाएगा। इस बार कई तिथियों की अवधि 24 घंटे से अधिक होने के कारण चतुर्थी से चतुर्दशी तक का क्रम 14 से 25 सितंबर तक यानी पूरे 12 दिनों का हो रहा है। ज्योतिर्विदों के अनुसार हर वर्ष दोनों पर्व अलग-अलग दिन आते हैं, लेकिन लंबे समय बाद हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन मनाई जाएगी।

14 सितंबर को सूर्योदयकालीन भाद्रपद शुक्ल तृतीया और मध्याह्न व्यापिनी चतुर्थी के कारण दोनों पर्वों का संयोग बन रहा है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका व्रत किया जाता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. निलेश व्यास के अनुसार भाद्रपद शुक्ल तृतीया, हस्त नक्षत्र, सूर्य की सिंह संक्रांति के संयोग को धर्मशास्त्रानुसार प्रधान माना गया है, किंतु मतांतर से चित्रा और स्वाती नक्षत्र का भी ग्रहण किया है। सम्प्रति हरतालिका व्रत को लेकर जनमानस में अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है।

इस वर्ष भाद्रशुक्ल तृतीया दो दिनों तक है। प्रथम द्वितीया से युक्त है एवं अन्य चतुर्थी से युक्त है। दोनों में से किसका ग्रहण करना है? दोनों के ही पक्ष में भिन्न-भिन्न मत प्रस्तुत किये जा रहे हैं। रविवार को द्वितीया तिथि सुबह सात बजकर 09 मिनट तक है, उसके बाद तृतीया लगेगी।

इसी प्रकार सोमवार को सुबह सात बजकर सात मिनट तक तृतीया है, उसके बाद चतुर्थी लगेगी। उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर भाद्रपद शुक्ल तृतीया सोमवार 2083 तदनुसार 14 सितंबर को ही हरतालिका व्रत एवं गणेश चतुर्थी व्रतोत्सव किया जाना धर्मशास्त्र सम्मत एवं श्रेष्ठ होगा। इसके पूर्व दो सितबर 2019 को भी यही स्थिति बनी थी। जब तृतीया दो दिनों तक थी। तब भी चतुर्थी से युक्त तृतीया का ही ग्रहण किया गया था।

यह भी पढ़ें- 14 सितंबर को मनेगी तीज और गणेश चतुर्थी, ‘व्रतों की त्रिवेणी’ का बन रहा दुर्लभ संयोग

Trending News