Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।
कांग्रेस विधायक डोटासरा ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में करोड़ों का घोटाला बीजेपी की डबल इंजन सरकारों में संगठित भ्रष्टाचार का सबूत है। हम बार-बार कह रहे हैं कि किसानों के हक को लूटा जा रहा है। फसल ख़राबे का जो मुआवजा किसानों की जेब में जाना चाहिए था, वो सरकारी सांठगांठ से बीमा कंपनियां डकार रही है।
किसानों की 60% फ़सल नुकसान को कागजों में “शून्य” दिखाना, और फर्जी नाम व हस्ताक्षर से करोड़ों रुपए उठाने के खेल में ऊपर तक भ्रष्टाचार है। किसकी मिलीभगत से किसानों के हक को लूटा गया और क्यों सरकार आंखें मूंदें बैठी रही? डोटासरा ने एक खबर को पोस्ट कर प्रदेश सरकार को इस संबंध में निशाने पर लिया है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







