Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV

Punjab के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा | Parmarth TV

Punjab के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, घातक केमिकल पोलोनियम देने का दावा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। पंजाब के मोहाली में स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से इसी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। धमकी के बाद हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल को दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

धमकी भरे मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। आपको बता दें कि पंजाब के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एहतियातन स्कूल परिसर और अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात हो चुका है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की ओर से यहां पर गहन जांच की जा रही है।

प्रशासन की ओर से की जा रही है जांच
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के कारण प्रशासन किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरत रहा है। इसी के तहत अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मरीजों सहित सभी की सख्ती से जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग करने की अपील की गई है। आपको बता दें किइससे पहले भी पंजाब, मोहाली और नजदीक चंडीगढ़ में कई बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News