Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV

बालोतरा के जिला कलक्टर को लेकर Hanuman Beniwal ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

बालोतरा के जिला कलक्टर को लेकर Hanuman Beniwal ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से सीएम भजनलाल को निशाने पर लिया है। अब उन्होंने बालोतरा के जिला कलक्टर को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल पर निशाना साधा है।

इस संबंध में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से प्रदेश की जनता पूछना चाहती है कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में तकनीकी त्रुटि के कारण माइक बंद होने की घटना पर आपने एक महिला आईएएस अधिकारी को एपीओ (एपीओ) कर दिया। लेकिन पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने से ठीक एक दिन पहले भीषण आग लग गई थी तब जिले के प्रशासनिक मुखिया होने के नाते बालोतरा के जिला कलक्टर की न तो कोई जवाबदेही तय की गई और न ही उन्हें हटाया गया।

आखिर ऐसा क्यों? यदि बालोतरा में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं था, तो जिला कलक्टर को नियमानुसार किराए के आवास में रहना चाहिए था मगर बालोतरा के जिला कलक्टर रिफाइनरी की टाउनशिप में रह रहे हैं। क्या एक जिला कलेक्टर का किसी औद्योगिक परियोजना की टाउनशिप में निवास करना सुशासन और प्रशासनिक निष्पक्षता की दृष्टि से उचित माना जा सकता है?

इसके अतिरिक्त, सीईटीपी (CETP) प्लांट के सेस कर, रिफाइनरी क्षेत्र एवं बालोतरा के आसपास सरकारी भूमि से रास्तों के आवंटन तथा भू-उपयोग परिवर्तन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार बालोतरा कलक्टर पर लग रहे है,बावजूद इसके सरकार खामोश क्यों है?

PC:bhayaji
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News