Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV

बेटियों की शिक्षा को लेकर कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार की नीयत में जमीन-आसमान का फर्क: Gehlot | Parmarth TV

बेटियों की शिक्षा को लेकर कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार की नीयत में जमीन-आसमान का फर्क: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेटियों से जुड़ी योजनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में आज एक्स के माध्यम से कहा कि बेटियों की शिक्षा को लेकर कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार की नीयत में जमीन-आसमान का फर्क है। हमारी सरकार ने बेटियों की एलकेजी से पीजी तक की पूरी पढ़ाई सरकारी संस्थानों में मुफ्त की, कालीबाई भील योजना में स्कूटी पाने वाली बालिकाओं की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की और 5 साल में 132 बालिका कॉलेज खोले।

भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इन्हीं योजनाओं में कैंची चलानी शुरू कर दी है। 9वीं की छात्राओं को मिलने वाली निःशुल्क साइकिल योजना अब सिर्फ एनएफएसए परिवारों तक सीमित कर दी गई है, जिससे करीब 90 हजार यानी 28 प्रतिशत बेटियां बाहर हो जाएंगी और बजट में भी 40 करोड़ रुपए की कटौती कर दी गई है। इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार, जिसे अब पद्माक्षी पुरस्कार नाम दिया गया है, उसमें 12वीं की मेधावी बेटी को पहले मिलने वाले 1 लाख रुपए और स्कूटी को घटाकर सिर्फ 75 हजार रुपए कर दिया गया है, स्कूटी पूरी तरह हटा दी गई है। शिक्षक सम्मान की संख्या भी 1,374 से घटाकर सिर्फ 189 कर दी गई है।

आखिर बेटियों की शिक्षा से भाजपा सरकार को इतनी दिक्कत क्यों है?

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि आखिर बेटियों की शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान से भाजपा सरकार को इतनी दिक्कत क्यों है? हर योजना जो बेटी को स्कूल तक लाती है, उसी पर कैंची क्यों चलाई जा रही है? कांग्रेस ने बेटियों के लिए दरवाजे खोले थे, भाजपा सरकार उन्हीं दरवाजों पर ताले जड़ रही है। ये भाजपा की दकियानूसी सोच का उदाहरण है।

PC: m.rediff

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News