Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV

भजनलाल, गहलोत और राजे ने Ajit Pawar के निधन पर प्रकट किया दुख | Parmarth TV

भजनलाल, गहलोत और राजे ने  Ajit Pawar के निधन पर प्रकट किया दुख | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान दुर्घटना में निधन होने पर दुख प्रकट किया है।

सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में निधन की सूचना अत्यंत दुखद और स्तब्धकारी है। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित जनसेवक के रूप में उन्होंने महाराष्ट्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएँ उनके परिजनों, समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल पवार परिवार को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

जमीनी मुद्दों पर पकड़ रखते थे अजित पवार: गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु का समाचार बेहद दुखद एवं स्तब्ध करने वाला है। वे बेहद अनुभवी थे एवं राजनीति में बेहद सक्रिय थे एवं जमीनी मुद्दों पर पकड़ रखते थे। न सिर्फ़ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी कमी महसूस की जाएगी। शरद पवार साहब समेत समस्त परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर अजित पवार की आत्मा को शांति प्रदान करें।

महाराष्ट्र ने एक समर्पित नेतृत्व को खो दिया: राजे
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि विमान हादसे में महाराष्ट्र के मा. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन से महाराष्ट्र ने एक समर्पित नेतृत्व को खो दिया है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें सदैव स्मरणीय रखेगी। इस अत्यंत दुःखद समय में मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूँ तथा शोक संतप्त परिवार और उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करती हूँ।

PC:rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News