Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब जयपुर के 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी' के दर्ज को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। डोटासरा ने एक इस मामले में हाईकोट के हस्तक्षेप के साथ एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के शासन में जयपुर का 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी' का दर्जा खतरे में है।
BJP को सत्ता में आए करीब 3 साल होने को हैं, लेकिन परकोटे में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने को लेकर सरकार ने काम न के बराबर किया है। बड़ी शर्म की बात है कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण हाईकोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है।
आखिर सरकार और जिम्मेदार विभाग 3 साल से क्या कर रहे हैं? सरकार की लापरवाही और कमजोर निगरानी के कारण अगर जयपुर की ऐतिहासिक पहचान पर संकट खड़ा होता है, तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा का निकम्मा नेतृत्व होगा।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







