इंटरनेट डेस्क। अगर आपकी होम लोन की ईएमआई चल रही है तो आगामी दिनों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 5 से 7 अक्टूबर के बीच होने वाला है। इस बैठक में रिजर्व बैंक रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो आपकी होम लोन की ईएमआई, एफडी की ब्याज दरों पर भी सीधा असर पड़ेगा। आरबीआई के फैसले से होम लोन की ईएमआई बढ़ सकती है।
आपको बता दें कि फिलहाल रेपो रेट 5.25 फीसदी पर है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, इस बार रेपा रेट में 0.25 फीसदी (25 बेसिस प्वाइंट) की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अगर महंगाई कम नहीं हुई, तो दिसंबर में भी दरों में इजाफा किया जा सकता है। इसका प्रभाव होम लोन की ईएमआई पर भी पड़ने की पूरी संभावना है। आपको बात दें कि 20 साल के लोन पर 0.25% ब्याज बढ़ने से हर लाख रुपए पर करीब ₹11 प्रति महीना ईएमआई में इजाफा हो जाता है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







