Parmarth TV
जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब भजनलाल सरकार पर उच्च शिक्षा संस्थानों में आरएसएस की विचारधारा थोपने और शैक्षणिक संस्थानों को आरएसएस द्वारा नियंत्रित किए जाने की लगातार कोशिशें करने का आरोप लगाया है।
टीमाराम जूली ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। कांग्रेस नेता जूली ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में आरएसएस की विचारधारा थोपने और शैक्षणिक संस्थानों को आरएसएस द्वारा नियंत्रित किए जाने की लगातार कोशिशें हो रही हैं।
इस बार राजस्थान विश्वविद्यालय में ये लोग अपने वैचारिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए यह आयोजन कर रहे हैं, जैसे पहले शस्त्र पूजन करके विश्विद्यालय का अकादमिक माहौल बिगाड़ा गया था। कोशिश यह होनी चाहिए कि राजस्थान विश्वविद्यालय रिसर्च में देश के टॉप संस्थानों में शामिल हो, नए नए पेटेंट हों लेकिन भाजपा सरकार शिक्षा क्षेत्र का बंटाधार करने में और आरएसएस को खुश करने में लगी हुई है।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







