Parmarth TV
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को लेकर अब सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजस्थान से हमेशा विशेष स्नेह रहा है। राजस्थान के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि दशकों से प्रतीक्षित यमुना जल समझौता अब साकार हुआ है, जो प्रदेश के लाखों परिवारों के जीवन में जल सुरक्षा की नई उम्मीद लेकर आया है।
एक अन्य ट्वीट के माध्यम से भजनलाल ने कहा कि मैं स्वयं ग्रामीण परिवेश से आया हूँ। आज भी गाँव में मुझे किसी तरह की असहजता महसूस नहीं होती। मेरा अनुभव है कि जब आप ग्रामीण परिवारों में जाते हैं, तो वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं- चाहे वह स्वादिष्ट भोजन हो या कोई अन्य सुविधा।
भजनलाल ने आज उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी जन्मदिवस पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







