Parmarth TV
जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से भारतीय जनता जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा के ढाई साल के कुशासन में राजस्थान की बहन-बेटियां और आमजन डर के साये में जीने को मजबूर हैं। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है और चारों ओर जंगलराज का माहौल है।
आज राजस्थान की जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा सरकार के कुशासन का करारा जवाब देगी l जूली ने कहा कि शहरों को बदहाल करने वाली भाजपा की नकारा सरकार को अब राजस्थान की जनता अपने वोट की ताकत से जवाब देने जा रही है l
भाजपा के ढाई साल के कुशासन ने शहरों और वार्डों को टूटी सड़कों, बदहाल सीवरेज, जलभराव, गंदगी के ढेर और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के सिवाय कुछ नहीं दिया। आज जनता इन बदहाल व्यवस्थाओं, खोखले वादों और भाजपा सरकार की विफलताओं, कुशासन के खिलाफ वोट करेगी।
PC: abplive
Parmarth TV







