Parmarth TV
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने निकाय चुनाव परिणाम को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि प्रदेश में भाजपा का जनादेश घटा है और कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में 2014-16 और 2026 दोनों बीजेपी शासन के दौर हैं। फिर भी कांग्रेस का वोट शेयर 31.51% से 34.25% हुआ, जबकि बीजेपी का का 39.63% से 35.19% रह गया। बीजेपी की वोट शेयर बढ़त 8.12% से सिर्फ 0.94% रह गई। विजेता पार्षद में भी कांग्रेस 30.92% से 35.27%, जबकि BJP 46.49% से 40.79%।
यह आंकड़ें साफ बताते हैं कि राजस्थान में भाजपा का जनादेश घटा है और कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसके लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई। आपको बता दें कि कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम चुनाव में बहुत हासिल किया है। वहीं कई निकायों में भी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







