Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

भारत ने जीता महिला एशिया कप, मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, Harmanpreet के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड | Parmarth TV

भारत ने जीता महिला एशिया कप, मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी, Harmanpreet के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। शैफाली वर्मा (68 रन) और स्मृति मंधाना (59 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने वुमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा किया।

भारतीय टीम ने मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ही ढेर हो गई। हालांकि मैच जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी को पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से लेने से इनकार कर दिया। प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता है। इसके साथ ही वह अब सबसे ज्यादा बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं। इस मामल में उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ दिया है। मिताली राज की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 बार एशिया कप जीता था।

शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए की 129 रनों की साझेदारी
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी कर भारतीय को मजबूत शुरुआत दी। इससे टीम इंडिया 20 ओवर में 183 रन के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। जवाब में श्री चारणी (चार विकेट)  और दीप्ति शर्मा (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में महज 111 रन बनाकर सिमट गई।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News