इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। हालांकि आज भी कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। देश बहुत से राज्यों में आज भी पेट्रोल की कीमत सौ रुपए से अधिक है। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए का मिलेगा। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हुई हैं कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77 तथा डीजल ₹95.44 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹95.55 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35 तथा डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 जबकि डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92 और डीजल ₹100.92 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10 तथा डीजल ₹86.09 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
लोगों को करना पड़ रहा है महंगाई का सामना
आपको बात दें कि पेट्रेाल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने लम्बे समय से कीमतों में कमी नहीं की है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी विवाद के बीच कई बाद दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया है। लोगों का कीमतों में कमी होने का इंतजार कब खत्म होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC: reagent.co.uk
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







