Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री अनावश्यक बयान देते रहते हैं… | Parmarth TV

विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री अनावश्यक बयान देते रहते हैं… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।

गहलोत ने एक्स के माध्यम से विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी एवं प्रदेश की गिरती कानून-व्यवस्था पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देखिए, लगातार धमकियां आ रही हैं। पहले हाई कोर्ट को दो-तीन बार धमकियां मिलीं, लोअर कोर्ट को भी मिलीं, और अब विधानसभा को धमकी दे दी गई।

हाई कोर्ट को जो धमकी मिली थी, वह मेरे खयाल से 15–20 दिन पहले की बात है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई हुई क्या? अगर उस मामले में दोषियों को पकड़ लिया जाता, तो विधानसभा को धमकी देने की नौबत ही क्यों आती? यह सरकार की घोर लापरवाही है। पता नहीं सरकार किस प्रकार से शासन करना चाहती है। कानून व्यवस्था तो पूरी बर्बाद हो चुकी है।

डकैती की घटनाएं हो रही हैं, हत्याएं हो रही हैं। जैसलमेर में एक महिला का मुंह बांधकर उसे पटक दिया गया और घर से सब कुछ लूट लिया गया। जयपुर में भी आप देख रहे हैं कि छेड़खानी की घटनाएं किस तरह बढ़ रही हैं। एक गर्भवती महिला के साथ छेड़खानी की गई और लगता है कि दोषियों को पकड़ने की कोई गंभीरता नहीं है।

 हमें बोलना पड़ेगा और बोलना चाहिए
हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों की हिम्मत विधानसभा को उड़ाने की धमकी देने तक पहुंच गई है। यह सरकार के इकबाल का सवाल है। क्या राजस्थान में सरकार का इकबाल बचा है? मुख्यमंत्री अनावश्यक बयान देते रहते हैं और हम लोगों पर टिप्पणी करते हैं। उन्हें जो कहना है, कहें। हम उनका सम्मान करेंगे, क्योंकि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं यह हमारा कर्तव्य है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जो लापरवाही चल रही है, उस पर हम चुप रहें। हमें बोलना पड़ेगा और बोलना चाहिए। जनता हमसे अपेक्षा करती है कि हम अपनी राय रखें, सरकार की गलतियां बताएं। इसलिए हम बोल रहे हैं।

PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News